पचोर/भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अम्बेडकर पार्क बस स्टैंड पचोर पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर सहाब पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस श्रद्धांजलि सभा में सेवा दल कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने देश के विकास, आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना क्रांति एवं युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया में उनके योगदान को याद करते हुए में उन्हें श्रद्धांजलि कर्ता हुँ ।
कार्यक्रम में पचोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल मालवीय ने कहा की पाहले हमें वोट डालने का अधिकार 21वर्ष की उम्र में था लेकिन श्री राजीव गाँधी ने युवा सोच युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लीये उसे 18 वर्ष किया ऐसे थे हमारे नेता, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल ने कहा की आज हम दूरसंचार क्रांति के जनक को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश रातलीया, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस देवेन्द्र सिंह भिलाला, पार्षद सुधीर गुप्ता, युवा अध्यक्ष गिरिराज रजक, जिला महामंत्री मुकेश मेघवाल, कैलाशचन्द्र सेन, नरेंद्र ठाकुर, अनीश खान, अहसान अली, सुनील डॉन, धापानी, महेश मालवीय, विनोद मालवीय, अरविन्द मालवीय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















