शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-जिला ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की। ट्रांसपोर्टस ने जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में डीजल की बढ़ती कीमतों, संचालन लागत में वृद्धि, डीजल की कमी और वाहनों के खड़े रहने से नुकसान हो रहा। बैंक EMI, रोड टैक्स, परमिट शुल्क और कर्मचारियों के भुगतान में भी दिक्कतें आ रही।
एसोसिएशन ने सरकार से बैंक लोन व EMI में अस्थायी राहत, रोड टैक्स व परमिट शुल्क में छूट, डीजल पर सहायता और प्रभावित वाहन मालिकों को आर्थिक मदद देने की अपील की।















