शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (राजस्थान इकाई) द्वारा समाज हित में सक्रिय योगदान को देखते हुए शाहपुरा निवासी सुरेश गुर्जर को भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोतम पाटील, राष्ट्रीय महामंत्री बच्चूसिंह बैंसला, राष्ट्रीय महामंत्री उदयलाल भडाणा, प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम भड़ाणा के निर्देशन में जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सुरेश गुर्जर द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा ने आशा व्यक्त की है कि वे समाज को नई दिशा देने के साथ संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों का सफल संचालन करेंगे।
सुरेश गुर्जर शाहपुरा की नियुक्ति पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।















