,

मांडलगढ़ क्षेत्र को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया शिलान्यास व लोकार्पण

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। मांडलगढ़-विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत मोहनपुरा और आसपास..

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

मांडलगढ़-विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत मोहनपुरा और आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विधायक खंडेलवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति: टंकियों का शिलान्यास
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम पंचायत मोहनपुरा में पेयजल योजनांतर्गत 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उच्च जलाशय (पानी की टंकी) का विधि-विधान से शिलान्यास किया। इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम मंगरदेह में ‘हर घर जल’ योजना के तहत पाइपलाइन और पानी की टंकी के लिए 30 लाख रुपये की राशि के कार्यों का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल किल्लत से स्थाई निजात मिलेगी।
धार्मिक स्थलों पर छायाग्रह का लोकार्पण
विधायक कोष (विधायक मद) से ग्रामीणों की सुविधा के लिए निर्मित निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक खंडेलवाल ने मोहनपुरा में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित छायाग्रह तथा हिम्मतपुरा में भगवान शंकर मंदिर परिसर में निर्मित छायाग्रह का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
क्षेत्रवासियों की हर मांग के लिए सदैव प्रयासरत हूँ”- विधायक खंडेलवाल
कार्यक्रम के दौरान मोहनपुरा के ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष ग्राम मोहनपुरा से प्रसिद्ध भड़क झरने (छतरी खेड़ा) तक सड़क डामरीकरण कराने की पुरजोर मांग रखी। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “मैं आपकी हर मांग और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत हूँ।” उन्होंने इस सड़क का निर्माण भी जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर करवाने का भरोसा दिलाया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद।
इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर, भाजपा नेता मनोज सनाढ्य, भाजपा नेता जगदीश पुरी, ग्राम पंचायत प्रशासक रामस्वरूप तेली तथा कैलाश तेली रामप्रसाद जाट, बक्शूराम गुर्जर गोविंद शर्मा, नाथू दरोगा, फोरू , सोराम गुर्जर, विनोद शर्मा, दिलराज मीणा, चतर सिंह, फूलचंद मीणा, सत्तू मीणा और आदित्य रायका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor