,

शाहपुरा-बनेड़ा के चहुंमुखी विकास के लिए विधायक डॉ. लालाराम बैरवा प्रतिबद्ध, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर दिया विशेष जोर

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रणी बनाने और आमजन को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए..

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

बनेड़ा शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रणी बनाने और आमजन को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा लगातार प्रयासरत हैं। क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों की खुशहाली को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विधायक बैरवा ने विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की प्रतिबद्धता दोहराई है।

विधानसभा क्षेत्र के उपतहसील मुख्यालय रायला पर आयोजित पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने क्षेत्र की विकास प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कों के जाल को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही, आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का कार्य निरंतर प्रगति पर है।

विधायक ने आगे बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए जल प्रबंधन परियोजनाओं को गति दी जा रही है ताकि हर घर तक स्वच्छ पानी की पहुंच सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने स्पष्ट किया कि संकल्पित प्रयास, समृद्ध शाहपुरा के ध्येय वाक्य के साथ उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहें। शाहपुरा-बनेड़ा की जनता के अटूट विश्वास और सहयोग से इस क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य जारी रहेगा।

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor