आचार्यश्री ने किया चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का विमोचन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठाघीश्वर जगदगुरू आचार्य स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज के भीलवाड़ा माणिक्यनगर रामद्वारा में होने वाले ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास-2026 की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।
इसके लिए विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति का गठन किया गया है। चातुर्मास की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन आचार्य रामदयाल जी महाराज ने किया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भीलवाड़ा में इस वर्ष होने जा रहा चातुर्मास विश्व शांति एवं मानव कल्याण में सहायक होगा,
साथ ही सम्पूर्ण विश्व में सुख शांति का वातावरण निर्मित होगा ओर सनातन संस्कृति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
आमंत्रण पत्रिका विमोचन के अवसर पर रामस्नेही संत मनोरथराम जी मचलाना सहित कई संतों का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रामचरणानुरागी, अशोक अजमेरा, मुरली ईनाणी, शिवकुमार गगराणी, अशोक कुमार गगराणी, अंकित अजमेरा, श्यामजी ईनाणी, मुकेश कुमार गगराणी सहित कई भक्त जन उपस्थित रहे।
आमंत्रण पत्रिका विमोचन उपरांत रामद्वारा भीलवाड़ा में विधिवत पत्रिका प्रेषित करने हेतु लेखन कार्य समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय भंडारी संत श्री खुशी राम जी एवं वरिष्ठ संत श्री जयराम जी के सानिध्य में किया गया।
आचार्यश्री के चातुर्मासिक कार्यक्रमों का मंगलाचरण मंगलमय पधरावणी (प्रवेश)19 जुलाई 2026 रविवार को सुबह 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।
शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से प्रारंभ होेकर मुख्य मार्गो से होते हुए माणिक्यनगर रामद्वारा भीलवाड़ा पर पहुंच कर सम्पन्न होगी।
रामस्नेही सत्संगीजनों एवं भक्तगणों में इस चातुर्मास को लेकर उत्साह का माहौल है ओर सभी भक्तजन तैयारियों में जुट गए है। चातुर्मास में प्रवाहित होगी धर्म की अविरल धारा चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयाल जी महाराज के सानिध्य में धर्म एवं सनातन संस्कृति की अविरल धारा प्रवाहित होगी ओर भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
चातुर्मासकाल में प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे तक रामधुनी के साथ सुबह 8 से 8.30 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। आचार्य श्री एवं संतजनों के प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक होंगेसूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी।
गुरू पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। चातुर्मास में 13 से 20 सितम्बर तक प्रातः कालीन सत्र में पूज्य वाणीजी प्रवचन सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एवं मध्याह्न में भागवत ज्ञान महोत्सव दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगाआचार्यश्री के अवतरण महोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रम 25 सितम्बर रात 8 बजे से होगा एवं आचार्यश्री अवतरण आनंदोत्सव 26 सितम्बर को सुबह 8.30 बजे से मनाया जाएगा।
पंचमी गोटकाजी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर को निकाली जाएगी एवं चातुर्मास सम्पन्न 22 अक्टूबर को होगा।
आगामी चातुर्मास मे संपूर्ण देश सहित विदेश से भी भक्तजनों का आगमन भी होगा।













