पंडेर उप तहसील मुख्यालय से संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट
पंडेर थाना क्षेत्र के टिटोडा माफी गांव से बीते 3 दिन से लापता नाबालिक आरामी धोबी का शव तीसरे दिन गांव के पास खेत पर पानी का टांका में तैरता मिला।
यह खबर सुनकर गांव में शोक की लहर छा गई। घर से गाय भैंस चराने निकली शाम को 5:00 तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया।
लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला पुलिस को सूचना करने पर ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया खेत जंगलों व नदी नालों में तलाश की तो गांव के पास खेत पर बना पानी का टांका में तैरता आरामी धोबी का शव मिला
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसको बाहर निकाला और इसका पंचनामा बनाकर मोर्चरी घर में पोस्टमार्टम करवाया । शव परिजनों को सौंप कर जांच शुरू की।















