, ,

ईट भट्टे पर करन्ट लगने से युवक की मौत, आंधी तूफान के कारण हुआ हादसा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-शाहपुरा थाना क्षेत्र के सूरज सिंह जी का खेड़ा स्थित ईंट के भट्टे पर विगत रात्रि आंधी-तूफान के दौरान करन्ट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर शोक की लहर फेल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामस्वरूप पुत्र श्री राम खटीक…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-शाहपुरा थाना क्षेत्र के सूरज सिंह जी का खेड़ा स्थित ईंट के भट्टे पर विगत रात्रि आंधी-तूफान के दौरान करन्ट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर शोक की लहर फेल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामस्वरूप पुत्र श्री राम खटीक निवासी बनेड़ा,उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है की रात में तेज आंधी-तूफान के कारण ईंट भट्ठे की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।इसी दौरान इन्वेंटर से लाइट चालू करने के प्रयास में इन्वेंटर में आई खराबी के चलते करन्ट फेल गया, जिससे यह हादसा हुआ।

पूर्व सरपंच गणपत खटीक ने बताया कि सम्भवतः इन्वेंटर चालू करते समय युवक करन्ट की चपेट में आ गया। सुबह अन्य मजदूरों के वहा पहुचने पर रामस्वरूप खटीक अचेत अवस्था मे पड़ा मिला।सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना पुलिस मोके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाहपुरा जिला चिकित्सालय पहुचाया,जहा पोस्मार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सोप दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही खटीक समाज के लोग बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय पहुच गए और शोक संवेदनाए व्यक्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed