शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जयपुर:-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। सीएम भजनलाल की पीएम मोदी के साथ इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगने लगे है।
खबरों के अनुसार, करीब ढाई घंटे तक चली इस मैराथन बैठक से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बैठक को प्रदेश की राजनीति और भाजपा संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।चर्चाएं हुई तेज:गत तीन महीनों में सीएम की पीएम से यह तीसरी भेंट है।
इससे प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं ये कयास लग रहे हैं के दोनों नेताओं के बीच राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई होगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए उनका विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।r















