राजस्थान। पुष्कर शिविर में बोले शिवराम खटीक: राहुल गांधी का मार्गदर्शन संगठन में फूंकेगा नई ऊर्जा

IMG-20260602-WA0023

जनता की आवाज बनना ही हमारा संकल्प

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने परिवार के साथ की राहुल गांधी से मुलाकात

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। अजमेर-पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10-दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर एक बेहद खास और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। “संगठन सृजन अभियान” के तहत आयोजित इस शिविर के अंतिम दिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों से आमने-सामने बैठकर आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान राहुल गांधी ने भीलवाड़ा शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) और उनके परिवार से भी विशेष चर्चा की। राहुल गांधी से मिली इस आत्मीयता और मार्गदर्शन के बाद भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने अपने अनुभव और संकल्प साझा किए।

राहुल गांधी का संदेश: लंबित कार्य निपटाना ही नेतृत्व नहीं, जनता के अधिकारों की लड़ाई है असली जिम्मेदारीराहुल गांधी से मुलाकात के बाद भीलवाड़ा शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने कहा कि पुष्कर की पवित्र धरा पर माननीय राहुल गांधी का मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके और पूरे परिवार के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक और कभी न भूलने वाला क्षण था।

जीपी खटीक ने राहुल गांधी के संदेश को रेखांकित करते हुए बतायावैचारिक संकल्प:राहुल गांधी ने कांग्रेस की मूल विचारधारा को देश के हर एक नागरिक तक पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ पहुँचाने का आह्वान किया है।

नेतृत्व की परिभाषा:नेतृत्व का मतलब केवल दफ्तर के लंबित कार्यों को निपटाना नहीं है। असली नेतृत्व आम लोगों की मजबूत आवाज़ बनना है।

निरंतर संघर्ष:जनता के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर निरंतर संघर्ष करना होगा।

मजबूत संगठन और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की असली ताकतशहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के इस ऐतिहासिक मार्गदर्शन से राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जो नई ऊर्जा मिली है, वह संगठन को प्रगति की एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, “एक मज़बूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता का अटूट विश्वास ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताक़त हैं।

” पुष्कर शिविर से मिली इस प्रेरणा के बाद अब भीलवाड़ा कांग्रेस जनता के बीच सीधे संवाद को और अधिक तेज करेगी।

About The Author