, ,

अघोषित बिजली कटौती, बार-बार फॉल्ट और बिगड़ी व्यवस्था से जनता परेशान, शिकायत दर्ज नहीं होने का आरोप

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शहर में लगातार हो रही घोषित एवं अघोषित बिजली कटौती, बार-बार आने वाले फॉल्ट तथा चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर आमजन में भारी रोष व्याप्त है। बिजली की समस्या से परेशान होकर शाहपुरा के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पावर हाउस पहुंचे, लेकिन वहां शिकायतों…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शहर में लगातार हो रही घोषित एवं अघोषित बिजली कटौती, बार-बार आने वाले फॉल्ट तथा चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर आमजन में भारी रोष व्याप्त है। बिजली की समस्या से परेशान होकर शाहपुरा के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पावर हाउस पहुंचे, लेकिन वहां शिकायतों का उचित पंजीकरण नहीं होने का आरोप लगाया गया।

सुरेंद्र सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। बार-बार फॉल्ट होने के कारण घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे आमजन, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

उन्होंने बताया कि पावर हाउस पहुंचे नागरिकों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया तथा शिकायतों को विधिवत दर्ज करने में भी उदासीनता बरती गई। लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है, जिससे जनता में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, बार-बार आने वाले फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सुरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और आमजन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शहर की विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed