, , ,

शाहपुरा के युवा खिलाड़ी रज़ा खान की अंतरराष्ट्रीय उड़ान

वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में करेंगे भारत प्रतिनिधित्व शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-शाहपुरा के होनहार युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा खान अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन सर्बिया के ज्लातिबोर शहर में आयोजित होने वाली ISF वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए भारतीय स्कूल टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 से 22…

2 minutes

Read Time

वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में करेंगे भारत प्रतिनिधित्व

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-शाहपुरा के होनहार युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा खान अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन सर्बिया के ज्लातिबोर शहर में आयोजित होने वाली ISF वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए भारतीय स्कूल टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 से 22 जून 2026 तक आयोजित होगी।

सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले मोहम्मद रज़ा खान की सफलता संघर्ष, मेहनत और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी है। संसाधनों के अभाव के बावजूद उन्होंने अभ्यास के लिए प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी में कोच राकेश विश्नोई के मार्गदर्शन में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

वर्ष 2025 में मालदीव में आयोजित SABA अंडर-16 क्वालीफायर्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रज़ा ने श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 38 अंक बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने मंगोलिया में आयोजित FIBA अंडर-16 एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।रज़ा भारतीय टीम में मुख्य रूप से शूटिंग गार्ड और स्मॉल फॉरवर्ड की भूमिका निभाते हैं। उनकी सटीक थ्री-पॉइंट शूटिंग, तेज़ ड्राइव-इन क्षमता और बेहतरीन कोर्ट विज़न उन्हें टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है।

विश्व स्तरीय इस प्रतियोगिता में भारत सहित सर्बिया, फ्रांस, तुर्की, चीन, ब्राजील, ग्रीस, बुल्गारिया, चिली और चीनी ताइपे समेत 20 से अधिक देशों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान ग्रुप मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय टीम के मुख्य कोच जे. कृष्णन होंगे, जबकि राजस्थान के अनुभवी कोच राकेश विश्नोई सहायक कोच के रूप में टीम के साथ सर्बिया जाएंगे। खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के फिजियोथेरेपिस्ट भी दल का हिस्सा रहेंगे।

मोहम्मद रज़ा खान के चयन से शाहपुरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी तथा भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed