शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-समस्त तेली समाज ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सरदारनगर निवासी सत्यनारायण तेली पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और संगठित अपराध से संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बजरी माफिया से जुड़े लोगों ने संगठित गिरोह बनाकर हमला किया तथा पीड़ित और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
समाज ने थाना बनेड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 102/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2) और 110 जोड़कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। समाजजनों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।















