, , ,

पीपुल्स प्लान कैंपेन एवं 16वीं वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार जनभागीदारी आधारित विकास योजनाओं के निर्माण पर जोर, जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न l मधुबनी, 09 जून 2026 : बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), पीपुल्स प्लान कैंपेन (PPC) एवं 16वीं वित्त आयोग…

2 minutes

Read Time

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

जनभागीदारी आधारित विकास योजनाओं के निर्माण पर जोर, जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न l

मधुबनी, 09 जून 2026 : बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), पीपुल्स प्लान कैंपेन (PPC) एवं 16वीं वित्त आयोग की अनुशंसाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डीआरडीए सभागार, मधुबनी में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बिंदु गुलाब यादव, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास का आधार है। पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों एवं जनभागीदारी को केंद्र में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने पीपुल्स प्लान कैंपेन (PPC) के माध्यम से ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा 16वीं वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के उप जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) एवं प्रखंड कार्यपालक सहायक प्रशिक्षु के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया, पंचायत स्तरीय संसाधनों के आकलन, ग्राम सभा की भूमिका, विभागीय अभिसरण, पीपुल्स प्लान कैंपेन के विभिन्न चरणों तथा 16वीं वित्त आयोग से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षक के रूप में नोडल पदाधिकारी विकास कुमार मिश्रा, नोडल पदाधिकारी (RTPS) रजनीश कुमार, श्री कमलेश कुमार एवं गणेश साहू ने प्रतिभागियों को GPDP के विभिन्न आयामों, डेटा आधारित योजना निर्माण, पंचायतों की विकास प्राथमिकताओं के निर्धारण तथा प्रभावी कार्यान्वयन की रणनीतियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा ने कहा कि, “ग्राम पंचायत विकास योजना केवल एक औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि पंचायतों के समग्र विकास का रोडमैप है। इसके माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों से पीपुल्स प्लान कैंपेन के दौरान ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं जनहितकारी योजनाओं के निर्माण का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताते हुए कहा कि इससे पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही, प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान पंचायतों में पारदर्शी, सहभागी एवं परिणामोन्मुखी विकास प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर करे संपर्क।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed