, , ,

प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक और उसके भाई पर किया जानलेवा हमला, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-शहर के सांगानेर रोड पर प्रेम विवाह से उपजे विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के चाचा मोहम्मद असलम छीपा ने…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-शहर के सांगानेर रोड पर प्रेम विवाह से उपजे विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के चाचा मोहम्मद असलम छीपा ने बताया कि उनके भतीजे नदीम छीपा ने करीब 21 से 23 महीने पहले अपनी मर्जी से लव मैरिज (प्रेम विवाह) क्या था। शादी के बाद से ही लड़की के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। मोहम्मद असलम के अनुसार, उन्होंने लड़की के घरवालों को समझाने का काफी प्रयास किया था और लड़की को भी उसके घर पर समझाया था कि दोनों परिवारों की इज्जत का मामला है, लेकिन लड़की नदीम के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

इसके बाद से ही लड़की के परिजन आए दिन नदीम को अकेले देखकर कभी फांसी लगाने की धमकी देते तो कभी अन्य तरीकों से प्रताड़ित करने का प्रयास करते थे। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने सुभाष नगर थाना और सांगानेर चौकी में भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, जहां पुलिस द्वारा केवल समझाइश की बात कही गई।

घटना के दिन लड़की के परिजनों ने बहला-फुलाकर नदीम को सांगानेर रोड स्थित एक चौराहे पर बुलाया। वहां जाते ही ताबीज, इकबाल, इंसाफ और इलियास छीपा सहित अन्य लोगों ने नदीम पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इसी बीच नदीम का छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपियों ने उस पर भी बॉक्सिंग व धारदार चीज से हमला कर हाथ और शरीर पर चोटें पहुंचाईं।

शोर-शराबा सुनकर जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक आरोपी दोनों भाइयों को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि अगर छोटा भाई समय पर वहां नहीं पहुंचता, तो आरोपी नदीम को जान से मार देते। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed