पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी रहे पेन डाउन हड़ताल पर
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत समिति शाहपुरा की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी आह्वान अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद पेन डाउन हड़ताल पर रहे।
रामेश्वर बैरवा, देवीलाल बैरवा, किशन कीर, पवन चंदेल, काली मीणा, शबाना ,रेखा दाधीच ने बताया कि 1 जून से पंचायती राज विभाग के मंत्रालय कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन के तीसरे चरण में गुरुवार को दोपहर बाद ग्राम पंचायत, पंचायत समिति स्तर के सभी कार्यालय में पेन डाउन रखी गई।
मंत्रालयिक कर्मचारी स्वतंत्र कार्य विभाजन, कैडर रिव्यू, नोशनल परिलाभ, अंतर जिला स्थानांतरण, हार्ड ड्यूटी एलाउंस, अतिरिक्त पंचायत भत्ता इत्यादि की मांग को लेकर आंदोलित है। पंचायत समिति शाहपुरा में सभी ग्राम पंचायत में कार्मिक सामूहिक पेन डाउन पर रहे।















