, ,

बिहार। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश मधुबनी, 11 जून 2026 जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में आधारभूत संरचना, नामांकन अभियान, विद्यालय निरीक्षण, APAAR ID निर्माण,…

3 minutes

Read Time

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

मधुबनी, 11 जून 2026

जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में आधारभूत संरचना, नामांकन अभियान, विद्यालय निरीक्षण, APAAR ID निर्माण, UDISE प्रोग्रेशन, FRS पंजीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थिति तथा मध्याह्न भोजन योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। विद्यालयों में आधारभूत संरचना एवं निरीक्षण व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाय। विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण नहीं हो रहा है, इस पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को उनके निर्धारित वर्ग एवं सेक्शन में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो। साथ ही अगले सप्ताह से BEST+ App के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन, APAAR ID एवं UDISE प्रोग्रेशन में तेजी लाया जाय। बैठक में वर्ष 2026-27 के नामांकन अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गत वर्ष की तुलना में नामांकन में कमी वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाए ताकि शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो सके ।

APAAR ID निर्माण की समीक्षा में पाया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनका आधार सत्यापित है लेकिन APAAR ID अभी तक नहीं बनाई गई है। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर APAAR ID निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त UDISE प्रोग्रेशन की समीक्षा करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले प्रखंडों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत प्रोग्रेशन पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मॉडल स्कूलों में नामांकन एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की भी समीक्षा की गई।FRS पंजीकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ प्रखंडों में शिक्षक एवं छात्र पंजीकरण अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचा है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए विद्यालय शिक्षा समिति की नियमित बैठक आयोजित करने तथा सभी अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मानदेय भुगतान एवं खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालयों में चल रहे भवन निर्माण, शौचालय, बाउंड्री वॉल एवं अन्य आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा भूमि विवाद जैसी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित अभियंता एवं शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित रहे।

आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर करे संपर्क।।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed