, ,

सड़क हादसे में जीजा-साला की मौत मामले में बड़ी सफलता, बड़लियास पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला अज्ञात वाहन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। आमा-कालिरडिया मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साला की मौत के मामले में बड़लियास थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे को अंजाम देने वाला वाहन एक ट्रेवल्स…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। आमा-कालिरडिया मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साला की मौत के मामले में बड़लियास थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे को अंजाम देने वाला वाहन एक ट्रेवल्स बस थी।

थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में बड़लियास पुलिस ने घटना के बाद तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल जांच शुरू की। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस ने क्षेत्र सहित विभिन्न मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया।

कैमरों से मिले सुरागों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वाहन का पीछा किया और उसकी पहचान करते हुए जांच को मध्यप्रदेश के रतनगढ़ तक पहुंचाया।पुलिस टीम में दीवान जितेंद्र गुर्जर, विनोद गढ़वाल एवं दिनेश लक्षकार ने लगातार मेहनत, लगन और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना में शामिल ट्रेवल्स बस का पता लगाने में सफलता मिली।

सीमित समय में इतने बड़े मामले का खुलासा करना बड़लियास पुलिस की कार्यकुशलता, तकनीकी क्षमता और अपराधों के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

गौरतलब है कि शनिवार अलसुबह आमा तालाब के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राहुल वैष्णव (24) निवासी दलेल सिंह जी का खेड़ा एवं दीपक वैष्णव (17) निवासी कान्या खेड़ी को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साला थे और अपने-अपने परिवार की इकलौती संतान थे, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed