शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा में गौ रक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की बैठक आयोजित होगी। चित्तौड़ प्रांत के गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि यह बैठक विश्व हिंदू परिषद कार्यालय कोटा में प्रातः 10:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगी।
जिसमें चित्तौड़ प्रांत के प्रत्येक जिला के जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रांत के ट्रस्टी कार्यकारिणी तथा प्रांत टोली के सभी कार्यकर्ताओं को मिलाकर सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक को लेकर ट्रस्टी अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा तथा प्रांत प्रमुख रामचरण लोधा ने जोर जोर से तैयारी की है
बैठक में मार्गदर्शक केंद्रीय गौ रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कौशल किशोर गौड होंगे।















