शाहपुरा-(भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 15 /6/26 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा रश्मि आर्य एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी द्वारा उपकारागृह शाहपुरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपकारागृह शाहपुरा में बंदियों से उनके भोजन की गुणवत्ता उनके स्वास्थ्य सुविधाएं, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं ,सुरक्षा व्यवस्था , कैदियों के भोजन की समय सारणी एवं उपकारागृह में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई
तथा जेल प्रशासन को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
उक्त निरीक्षण में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ निजी सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा दीपक अग्रवाल, अपर लोक अभियोजक शाहपुरा हितेश शर्मा ,तालुका आजाद मोहम्मद ,पीएलवी रीना देवी, उपकारापाल प्रहलाद जी गुर्जर एवं साथ ही जेल कर्मचारी उपस्थित रहे कुल कैदियों की संख्या 35 रही है।















