प्रदेश नियुक्ति पर खुशी जताई, पक्षियों के लिए बांधे परिण्डे
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
चित्तौड़गढ़-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में मोहसीन खान के ज्योइंट सेक्रेट्री बनने पर न्यू क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। व्यापारी अंतिम कुमार जैन एवं अजय कुमार लोठ ने बताया कि मोहसीन खान के प्रदेश में जिम्मेदारी देने पर न्यू क्लॉथ मार्केट व्यापार मंडल के नेतृत्व में सुभाष चौक पर मेवाड़ी पगड़ी, फूल-माला पहना कर, उपरना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान सभी का मुँह मीठा कराया गया और बधाई दी। भीषण गर्मी के मध्यनजर आस पास के क्षेत्र में पक्षियों के लिए परिण्डे भी बांधे गये। इस दौरान अंतिम कुमार जैन, परसराम टेलर, रमेश कुमार जेठानी, उस्मान छीपा, अजय लोठ, इम्तियाज हुसैन लौहार, निसार छीपा, इकबाल अब्बासी, अहसान मेव, मोहम्मद शकील, नवीन जेठानी, चन्द्रशेखर राठौड़, मनीष, पवन, मोहम्मद सलीम, रईस पठान, जमील अहमद, अमजद लाला, रणजीत, सचिन, योगेश, विक्की, पिन्टू, पुष्पा, इमरान छीपा, बरकत मंसूरी,
अनवर चाचा, मोहम्मद सलीम, जब्बार, सलीम नेता, नूर उस्ताद, मोहम्मद रफीक, सिद्दीक छीपा, नाना सालवी, शुभम खटीक, युसुफ मोची, आरीफ, शंकर माली, राजू माली, नरेन्द्र, अबरार कुरेशी, हारून छीपा, रमेश, कैलाश सहित कई व्यापारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में मोहसीन खान ने सभी का आभार जताया।















