शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। माण्डलगढ़-क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नन्दराय ग्राम पंचायत में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा DMFT योजनान्तर्गत ₹118 लाख (1 करोड़ 18 लाख रुपये) की लागत से निर्मित होने वाले उच्च जलाशय (पानी की टंकी) एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नन्दराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने की।इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह महत्वाकांक्षी योजना पूर्ण होने के बाद नन्दराय क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी तथा जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति एवं जनकल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, पूर्व उप प्रधान कोटड़ी कैलाश सुथार, नन्दराय ग्राम पंचायत प्रशासक शंकर ढीलीवाल, मंडल महामंत्री दुष्यन्त राजस्थला एवं भुवनेश चौधरी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही बूथ अध्यक्ष धीरज सैन, सोहन प्रजापत, धन्नालाल रैगर, जगरूप गुर्जर, नारायण गुर्जर, राजू शर्मा, रामलाल बलाई, भगवानलाल जाट, भेरूलाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा, दिनेश प्रजापत, श्यामलाल ढीलीवाल, ओमप्रकाश वर्मा सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नन्दराय क्षेत्र के समस्त नागरिकों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी। वहीं क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से लंबित एवं बहुप्रतीक्षित इस मांग के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल का आभार प्रकट किया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।















