, ,

भीलवाड़ा। शाहपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को शाहपुरा में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक रामकोटि रामद्वारा परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को शाहपुरा में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक रामकोटि रामद्वारा परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शाहपुरा विधायक लालाराम बेरवा, उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, डीवाईएसपी ओमप्रकाश बिश्नोई, शाहपुरा थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. नारायण सिंह एवं सहायक ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विद्यार्थी, युवा, महिलाएं एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने सभी से “योग से निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प भी लिया।”योग अपनाएं, निरोग रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed