आज का योग दिवस रहा सफल, ग्रामवासियों को मिली सौगात। अधिकारी अच्छे हों तो दानदाता अपने आप आगे आ जाते हैं”
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
कादीसहाना-12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कादीसहाना में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शाहपुरा निवासी अध्यापिका ललिता सर्वा ने विद्यालय को आर.ओ. वाटर कूलर प्रेम भेंट स्वरूप प्रदान किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य धारा सिंह मीणा ने दानदाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
इससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक भगवत सिंह राणावत एवं योग गुरु सत्यनारायण शर्मा ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण, साफा एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
उपस्थित ग्रामवासियों एवं अतिथियों ने इस जनहितकारी एवं विद्यार्थी हितैषी कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सहयोगात्मक प्रयास समाज में शिक्षा एवं सेवा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
अंत में प्रधानाचार्य धारा सिंह मीणा ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं दानदाता परिवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रति उनके सहयोग और सद्भावना के लिए आभार व्यक्त किया।















