भीलवाड़ा। पी ई ई ओ लेवल पर मनाया गया 12 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

IMG-20260621-WA0027

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

हुकमपुरा-बाहरवॉ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पीईईओ लेवल पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुकमपुरा मे मनाया गया।

क्षेत्र के विभिन्न कर्मचारी ,जनप्रतिनिधि ,आमजन ,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता आयुष चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

पीईईओ बसंत कुमार नौलखा ने बताया कि पूरे विश्व को जो देन योग की भारत ने दी है उसी को हमें पल्लवित एवं पोषित कर हमारे दैनिक जीवन में उतारना है।

इसी क्रम में आज के दिन को पूरे देश में ही नहीं अपितु विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर टीम भगत सिंह आर्मी के हर्षित तोषनीवाल एवं अन्य साथियों ने उपस्थित सभी व्यक्तियों के लिए बील के जूस की व्यवस्था की ।

विद्यालय परिवार की तरफ़ से टीम भगत सिंह आर्मी के हर्षित तोषनीवाल, रियाज, आवेश पटवा और दीपक का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। योग प्रशिक्षक सद्दाम हुसैन और पूजा रेगर ने सभी को योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम में पीईईओ बसंत कुमार नोलखा, प्रधानाचार्य नौरत मल रेगर राजपुरा, आयुष चिकित्सक अधिकारी नेहा चंदेल एवं क्षेत्र के अधिकांश कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author