, ,

भीलवाड़ा। उप तहसील ढीकोला में उत्साहपूर्वक मनाया गया 21वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। ढीकोला-उप तहसील ढीकोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्ष, उल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर योगाभ्यास…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

ढीकोला-उप तहसील ढीकोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्ष, उल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिन पठान, विद्यालय के समस्त स्टाफ, आयुर्वेदिक औषधालय की डॉ. ममता मीणा एवं उनके समस्त स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने सहभागिता निभाई।यह आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा अध्यक्ष जीवराज जी गुर्जर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल योग दिवस संयोजक सुरेश भाट, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, गोपाल तेली, नरेश खटीक, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, मनदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने उपस्थित रहकर योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। सभी उपस्थित जनों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed