, ,

भीलवाड़ा। श्री वीर माता माणिक कवर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय शाहपुरा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।

छात्रा हेजल पठान ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य एवं कल्याण का माध्यम बन चुका है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बना रहता है। विद्यालय स्टाफ एवं प्राचार्य रीता धोबी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय परिवार ने छात्राओं को प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण पीयूष गदिया शिव प्रसाद शर्मा दुर्गेश पारिक, अनिल लखोटिया, इन्दिरा जैन, किरण सोडा, मेघा केवलानी, अन्य विद्यालय के बड़ी संख्या में कार्मिकों ने योग दिवस में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दी बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed