शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा द्वारा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार , अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा सानिया हाशमी के निर्देशन में न्यायालय परिसर शाहपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में तालुका अध्यक्ष सानिया हाशमी द्वारा योग करने के फायदे बताए गए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग ” के तहत बताया गया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का एक अद्भुत संगम है ,यह हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है ,और मन को शांति प्रदान करता है। नियमित योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि योग हमें सिर्फ़ आज ही नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए। उक्त शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा , मोहम्मद शरीफ एवं दिनेश चंद्र व्यास, पीएलवी रीना देवी न्यायालय के समस्त कर्मचारी गण एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।















