, ,

भीलवाड़ा। राजकुमार खीखड़ेल जाट छात्रावास शाहपुरा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।

लंबे समय के सदस्यता अभियान के बाद जाट छात्रावास अध्यक्ष चुनाव संचालन समिति ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए संपन्न करवाया। शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-जाट छात्रावास के विधिक सलाहकार ,प्रवक्ता एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार छात्रावास अध्यक्ष को लेकर वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ युवाओं में अत्यधिक जोश नजर आया।नामांकन से पूर्व बिना फॉर्म भरे सर्व सहमति…

1 minute

Read Time

लंबे समय के सदस्यता अभियान के बाद जाट छात्रावास अध्यक्ष चुनाव संचालन समिति ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए संपन्न करवाया।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जाट छात्रावास के विधिक सलाहकार ,प्रवक्ता एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार छात्रावास अध्यक्ष को लेकर वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ युवाओं में अत्यधिक जोश नजर आया।नामांकन से पूर्व बिना फॉर्म भरे सर्व सहमति करने की कोशिश की गई।

इसी बीच निर्विरोध निर्वाचन की मांग पर इच्छुक व्यक्तियों से विधिवत फॉर्म नामांकन के रूप में लिए गए जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष रामधन थरोदा ,एडवोकेट रामलाल जाट ,एडवोकेट रामेश्वर लाल जाट और पूर्व सरपंच ठिठोडी राजकुमार जाट ने अपना नाम नामांकन दाखिल किया।

रामधन जाट, रामेश्वर जाट और रामलाल जाट द्वारा अपना नामांकन वापस लेने पर चुनाव संचालन समिति में 2 वर्ष के लिए राजकुमार जाट को जाट छात्रावास का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। आगामी 28 जून को समाज के वरिष्ठ जनों की रायउपरांत राजकुमार जाट जाट छात्रावास की अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे उसके बाद 5 जुलाई 2026 को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ राजकुमार जाट अध्यक्ष का पद पर ग्रहण करेंगे।

निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन पर जाट समाज के सभी लोगों ने खुशी जाहिर की।

इस मौके पर चुनाव संचालन समिति के जगदीश जाट रतनलाल जाट ,ओम प्रकाश जाट ,सुवालाल जाट, बेनाथ जाट, चांदमल जाट ,मोती जाट के साथ वरिष्ठ जनों में रतनलाल जाट जहाजपुर, रामनिवास जाट अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शिवराज जाट, शोकरण जाट रामप्रसाद गोरा,सीताराम जाट जिला परिषद सदस्य शंकर लाल कुड़ी विवाह सम्मेलन के महामंत्री शोभाराम तोगड़ा

वहीं युवाओं में प्रधान चड्ढा राजाराम जाट, कैलाश गोरा, अर्जुन गोरा, अनिल गोरा, सरपंच सत्यनारायण जाट ,सांवरलाल गोरा, रामदयाल जाट, गजराज जाट, शंकर लाल जाट, नारायण जाट, सुखपाल जाट, शंकर लाल नागा सहित सैकड़ो वरिष्ठ व युवा समाज जन उपस्थित थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed