, , ,

भीलवाड़ा। एसडीपीआई ने नाजिया इलाही पर सुभाष नगर थाने में परिवाद दर्ज कराया, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई जिला भीलवाड़ा ने दो मुद्दों पर विरोध जताया। जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद उमर डबघर ने सुभाष नगर थाने में परिवाद दर्ज कराकर सोशल मीडिया पर इस्लाम व हजरत मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए नाजिया इलाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई जिला भीलवाड़ा ने दो मुद्दों पर विरोध जताया। जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद उमर डबघर ने सुभाष नगर थाने में परिवाद दर्ज कराकर सोशल मीडिया पर इस्लाम व हजरत मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए नाजिया इलाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं जिला महासचिव मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाड़मेर-बीकानेर में मस्जिदों पर चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने की मांग की। एसडीपीआई ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई संविधान और प्राकृतिक न्याय के अनुसार हो।

जिला अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और समानता की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। ज्ञापन देते समय जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट जाकिर हुसैन, शाहिद पठान, इरफान लोहार, परवेज शेख, सोनू पठान, विधानसभा अध्यक्ष जाकिर हुसैन मंसूरी, अनवर बिसायती, आसिफ नीलगर, इमरान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed