शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (निर्माण) के पद पर कार्यरत इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी संजीव बाछड़ा को पदोन्नत कर पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में एडिशन डिविजनल रेलवे मैनेजर (एडीआरएम) नियुक्त किया है।
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद यह पदोन्नति आदेश जारी किए है। शाहपुरा (भीलवाड़ा) निवासी और रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सर्विस के 2007 बेच के एसएजी ऑफिसर संजीव बाछड़ा ने रेलवे में शुरुआत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल से की थी।
इसके बाद उन्होंने जयपुर और अजमेर मंडलो में वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता तथा उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (निर्माण) सहित कई पदों पर कार्य किया। जयपुर मंडल में कार्यकाल के दौरान बाछड़ा ने सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणालियों के आधुनिकीकरण,सुरक्षा बढ़ाने और परिचालन दक्षता सुधारने से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यो में भूमिका निभाई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार वे तकनीकी दक्षता और परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जाने जाते है। उन्होंने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से हाई स्पीड रेल तकनीक का प्रशिक्षण भी लिया है। वे सिग्नलिंग,दूरसंचार और रेलवे और रेलवे निर्माण प्रोजेक्टस का विशेषज्ञ माना जाता है।
गौरतलब है कि मुंबई सेंट्रल पश्चिम रेलवे और देश का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मंडल है।















