भीलवाड़ा। फूलिया कलां के हर्षित तोषनीवाल सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु नामांकित

IMG-20260624-WA0003

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। फूलियाकलां-फूलिया कलां के युवा समाजसेवी एवं टीम भगत सिंह आर्मी के संस्थापक हर्षित तोषनीवाल का नाम सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल हर्षित तोषनीवाल बल्कि पूरे फूलिया कलां क्षेत्र, टीम भगत सिंह आर्मी एवं उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है।हर्षित तोषनीवाल पिछले कई वर्षों से अंगदान जागरूकता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय हैं।

उनके नेतृत्व में टीम भगत सिंह आर्मी ने अनेक जनहितकारी अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। हर्षित ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, टीम भगत सिंह आर्मी के सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और टीम के समर्पण के बिना यह संभव नहीं था।

इस नामांकन पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने हर्षित तोषनीवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

About The Author