शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जयपुर-खटीक समाज के इतिहास मे अमीट छाप छोड गया। इस दिन राजेंद्र चेतीवाल के प्रयासो से जयपुर दूरदर्शन पर एक प्रश्नोततरी कार्यक्रम सुबह 12 बजे से दोपहर 01 बजे तक का कार्यक्रम रखा गया जिसमे लगभग 150 नर नारियों की उपस्थिति थी।जिसे राजस्थान समेत अनेक राज्यो की जनता ने अपने टेलीविजन पर देखा।
सबसे कमाल की बात थी इस प्रतियोगिता या स्टूडियो कर्मचारियों को छोड सभी सदस्य खटीक समाज के थे। जिसमे डा. नेतराम ठगेला, अध्यक्ष, पीडी बैनीवाल, महासचिव मानसी सांखला, नमिता सोलंकी, दौलत परेवा (सभी फेडरेशन) वीडी असवाल, अति. एसपी, मनीराम बडगूजर, सुप. इंजी. शेलेंद्र डिडवानिया (भीलवाडा), निश्चय निर्भिक (कोटा), एस एस खींची, पीएन बुटोलिया, (मालवीय नगर), रामप्रताप तंवर (कठपुतली), डा परेवा (दौसा) आदि समेत जयपुर के सभी खटीक संगठनो व अन्य जिलो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रश्नोत्तरी के संचालक ने भारत की विभिन्न योजनाओ, इतिहास, संविधान, संस्कृति से सम्बंधित सवाल पूछे जिसका खटीक समाज ने संतोसजनक जवाब दिऐ।
खासतौर पर वैल्यू आफ रुपी का उत्तर आते ही स्टूडियो जय भीम-जय जय-भीम के नारो से खटीक समाज की महिलाओं-पुरुषों ने गूंजा दिया।इस अवसर पर रंग बिरंगी पौशाको मे माता, बहने और बेटियां प्रश्नो का उत्तर देने मे गजब का उत्साह दिखा रही थी।
वहीं पुरूषो मे क्या बुजुर्ग, क्या युवा सभी बढ चढ कर हिस्सा ले रहे थे।
कार्यक्रम के अंत मे कुछ खटीक महिलाओ ने सिद्व किया कि नृत्य प्रतियोगिता मे वह किसी से कम नही है।















