, ,

राजस्थान। उम्मेद सागर फायरिंग कांड का 48 घंटे में खुलासा, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक बरामद, तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर, दो को बुधवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा थाना पुलिस ने उम्मेद सागर क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…

2 minutes

Read Time

वारदात में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक बरामद, तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर, दो को बुधवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा थाना पुलिस ने उम्मेद सागर क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 28 जून को किशन गुर्जर ने शाहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी महेंद्र कहार के साथ रविवार होने के कारण उम्मेद सागर घूमने गया था। दोनों डाक बंगले के पास पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पास में विनोद नायक अपने चार साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। विनोद के पास टोपीदार बंदूक थी, जिससे उसने पहले मधुमक्खियों पर फायर किया।

जब महेंद्र ने उसे दोबारा बंदूक चलाने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि विनोद ने महेंद्र पर बंदूक से फायर कर दिया, जिससे गोली उसके बाएं पैर में लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे किशन ने बंदूक छीनने का प्रयास किया तो छीनाझपटी के दौरान वह भी घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी हथियार छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य एवं पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विष्णोई के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेश चंद के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विनोद नायक, सूरज और किशन बागरिया को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक बरामद कर ली। न्यायालय से तीनों आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पूछताछ के आधार पर फरार चल रहे दो अन्य आरोपी अविनाश और मनोज को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed