,

राजस्थान। ग्राम पंचायत बिलिया में ग्रामीण जन कल्याण शिविर आयोजित, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

पात्र लाभार्थियों को वितरित किए विभिन्न योजनाओं के लाभ शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बिलिया में ग्रामीण जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने…

2 minutes

Read Time

पात्र लाभार्थियों को वितरित किए विभिन्न योजनाओं के लाभ

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बिलिया में ग्रामीण जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अपने संबोधन में विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा आमजन की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का आह्वान किया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मकानों के पट्टों का वितरण किया गया।

इसके अलावा पात्र श्रमिकों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसरों का लाभ मिल सके।इसी अवसर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत चयनित पशुपालकों को बीमा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस योजना के माध्यम से पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ पशुपालकों को आर्थिक संबल भी प्राप्त होगा।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन स्वीकार किए तथा कई मामलों का मौके पर ही विधायक बैरवा के निर्देश पर समाधान किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार भींवराज परिहार, बीडीओ प्रकाश चंद स्वर्णकार, एसीबाईओं डॉ सत्यनारायण कुमावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, सीआर सांवर गुर्जर, सरपंच तू मंजू बैरवा, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन बैरवा, राम लाल जाट, मंगना गुर्जर, भागचंद कुमावत, आदि सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed