शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।मैहर-मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के सारंग गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाए जाने के बाद आदिवासी समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
मामला बढ़ने पर सांसद गणेश सिंह और मैहर विधायक मौके पर पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद वन विभाग ने प्रतिमा सम्मानपूर्वक वापस कर दी और हिरासत में लिए गए दो ग्रामीणों को भी छोड़ दिया।
सांसद ने जनजातीय कार्यक्रमों के लिए लगभग 2 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर स्थल का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिमा वापस मिलने के बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया, जबकि वन विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी भी व्यक्त की।















