शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा शाहपुरा में स्थित विभिन्न विद्यालयों में “नशे को ना कहो अपने सपनों को हां कहो नशा कोई स्टाइल नहीं, अपने मन शरीर और भविष्य की रक्षा करो“, विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। प्रथम शिविर का आयोजन राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में किया गया,
जिसमें माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा उनसे होने वाली घातक बीमारियों से अवगत कराया एवं नशे की लत से समाज एवं बच्चों में बढ़ने वाले वाले अपराधों के बारे में बताया तथा नशे से बच्चों को दूर रहने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, न्यायालय स्टाफ दशरथ रेगर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य इकराम उल हक अंसारी सहित अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में दूसरा केंप आदर्श विद्या मंदिर स्कूल शाहपुरा में आयोजित हुआ, जिसमें माननीय न्यायिक अधिकारी मनमीत सिंह मोगा द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया एवं बच्चों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया नशे से समाज में फैली बुराई के बारे में बताया इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ , निखिल व्यास ,न्यायालय स्टाफ विनोद गुर्जर, पीएलवी रीना देवी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़ सहित अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
इस शिविर में लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों शिविरों में कुल 270 विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।















