शाहपुरा जिला बहाली की मांग को लेकर 16 वा स्मरण पत्र 28 सितम्बर को उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री के नाम सौपेगी

IMG-20260929-WA0000

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है ।

जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि 28 दिसम्बर 2024 को शाहपुरा जिला समाप्ति के बाद से ही संघर्ष समिति एव शाहपुरा की जनता हर माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है 28 सितम्बर सोमवार को प्रातः 11:15 बजे शाहपुरा जिले की बहाली की

मांग का 16 वा स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा एवं सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान

सरकार के नाम दिया जायेगा और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया जायेगा। संघर्ष समिति जनता से किए वादों के लिए कटिबद्ध है। शाहपुरा के व्यापारी अधिवक्तागण सहित संघर्ष समिति सदस्य एवं आमजन की मौजूदगी में 16 वा स्मरण पत्र सौपा जायेगा।

About The Author