भीलवाड़ा के तैराकों की शानदार शुरुआत, पहले दिन जीते 10 पदकस्वस्ति कंवर ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल में रजत जीतकर खोला जिले का खाता, मिष्ठी ने दिलाया स्वर्ण

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा/उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में 6 से 8 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन भीलवाड़ा जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्वस्ति कंवर राणावत ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भीलवाड़ा का…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में 6 से 8 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन भीलवाड़ा जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्वस्ति कंवर राणावत ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भीलवाड़ा का पदक खाता खोला।इसके बाद बालिका वर्ग-2 में मिष्ठी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

बालिका वर्ग-1 की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में सुमन मीणा ने रजत तथा विद्या कुमारी मीणा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग-2 की 100 मीटर बटरफ्लाई में रामघनी कहार ने रजत तथा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता।बालक वर्ग-1 की 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में दक्ष ओझा ने कांस्य तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में आदित्य लक्षकार ने रजत पदक अपने नाम किया।

बालक वर्ग-2 में लोकेन्द्र सिंह खंगारोत ने रजत पदक जीता।रिले स्पर्धाओं में भी भीलवाड़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक वर्ग-2 की 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में लोकेन्द्र सिंह, शुभम, आदित्य और रिधम की टीम ने रजत पदक हासिल किया।

वहीं बालक वर्ग-1 की 4×100 मीटर मेडले रिले में आदित्य लक्षकार, शिव देव सिंह, श्रेयांस और दक्ष ओझा की टीम ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।भीलवाड़ा तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से आगामी स्पर्धाओं में भी जिले को पदकों की उम्मीद है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed