बैंक की लाइन में खड़े किसान की जेब से 50 हजार पार, CCTV में कैद हुए चार संदिग्ध

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/ शाहपुरा के नई आबादी स्थित ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े उचक्कागिरी की वारदात सामने आई। आमली कलां निवासी प्रहलाद माली की बैंक में लाइन में खड़े रहने के दौरान पीछे की जेब से अज्ञात बदमाश 50 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/

शाहपुरा के नई आबादी स्थित ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े उचक्कागिरी की वारदात सामने आई।

आमली कलां निवासी प्रहलाद माली की बैंक में लाइन में खड़े रहने के दौरान पीछे की जेब से अज्ञात बदमाश 50 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी।भीड़ का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजामजानकारी के अनुसार प्रहलाद माली बैंक में अपने कार्य से पहुंचे थे। बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण वे लाइन में खड़े थे।

इसी दौरान पीछे खड़े कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर उनकी पीछे की जेब में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद जेब टटोलने पर नकदी गायब होने का पता चला, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

CCTV फुटेज में चार युवक नजर आएघटना की सूचना मिलने पर आमली कलां के प्रशासक सत्यनारायण मालू भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक बाइक पर चार युवक बैंक के पास आते दिखाई दिए। इनमें से एक युवक बैंक के अंदर गया और वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर निकलकर साथियों से मिला।

इसके बाद चारों दो-दो के समूह में अलग-अलग दिशा में चले गए।आरोपी की तस्वीर स्पष्ट, तलाश तेजपुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में मुख्य संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।पुलिस ने लोगों से की अपीलपुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि फुटेज में दिखाई देने वाले युवकों की पहचान हो या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत शाहपुरा थाना पुलिस को सूचना दें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed