रामकोला,कुशीनगर। खराब मौसम और बारिश के बावजूद शनिवार को टेकुआटार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।
निर्धारित समय से करीब कुछ देरी से पहुंचे सीएम योगी का मंच पर “जय श्रीराम” के नारों से स्वागत हुआ। जनप्रतिनिधियों ने गदा भेंट की और जिला प्रशासन के तरफ से स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने रामकोला, कुशीनगर और हाटा विधानसभा क्षेत्र की 525 करोड़ रुपये लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
साथ ही पीएम आवास योजना ग्रामीण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को सहायता वितरित की।कहा कि कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनने से इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।
मुसहर समाज के लिए आवास, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं का जिक्र किया।उन्होंने बताया कि रामकोला-कसया मार्ग का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में कराने की बात कही।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जेवर और बोधगया से जोड़ने की योजना बताई।सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब “नो दंगा, नो कर्फ्यू” का माहौल है। सरकार कानून व्यवस्था, विकास और युवाओं को रोजगार पर फोकस कर रही है।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह, बीज विकास के मंत्री राजेश्वर सिंह, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार मिश्रा, विधायक पी.एन. पाठक, विनय प्रकाश गोंड, मनीष जायसवाल, डॉ. अशिम कुमार, डॉ. रतनपाल सिंह,
जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी, नगर अध्यक्ष सुशील खेतान, भाजपा
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।















