विजयपुर चौराहे पर भूमि इलेक्ट्रिक बाइक” शोरूम का उद्घाटन

IMG-20260805-WA0010

नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने काटा फीता

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर चौराहे पर ग्राम प्रधान बुन्ना प्रसाद की भूमि पर स्थित “भूमि इलेक्ट्रिक ई-बाइक” शोरूम का उद्घाटन सोमवार को किया गया।

शोरूम का फीता नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बैटरी चलित बाइक के खरीदारों को अपने हाथों से उपहार और चाभी भी सौंपी। उद्घाटन के बाद संबोधन में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि महंगाई के इस दौर में अब ज्यादातर लोग बैटरी चलित बाइक चलाना पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कम खर्चे में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बाइक, सफर हुआ अब आसान, नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली।”_ कीमत और रखरखाव दोनों में यह बाइक किफायती साबित होगी।

इस अवसर पर निशांत शुक्ला, शैलेश सिंह, धनन्जय, सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author