गोचर भूमि विवाद पर विधायक लालाराम बैरवा का पलटवार: “सभी आरोप निराधार, साजिश रची गई””मेरी छवि खराब करने की साजिश”: कांग्रेस पर बोला हमला
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा। गोचर भूमि विवाद को लेकर सुर्खियों में आए विधायक लालाराम बैरवा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए साजिश रची गई है।खास बातचीत में विधायक बैरवा ने कहा कि गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए उन्होंने प्रशासन का सहयोग किया था। इस मामले में उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।विधायक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि “पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांककर देख ले।”
उन्होंने कहा कि वे हमेशा सरकारी जमीनों को बचाने और अतिक्रमण हटाने के पक्ष में रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले दिनों गोचर भूमि पर अतिक्रमण के मामले में विधायक बैरवा का नाम सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया था। विपक्ष ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।विधायक ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और प्रशासन के साथ मिलकर अवैध कब्जे हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशों से वे डरने वाले नहीं हैं।