सारंगपुर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने किया नगर भ्रमण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राजगढ़ जुलाई, 2026
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने गतदिवस को सारंगपुर नगर का भ्रमण कर विभिन्न सार्वजनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नगर की साफ-सफाई, यातायात, पेयजल, नागरिक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने नगर की स्वच्छता, विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं जनसुविधाओं के बेहतर संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए नगर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए।