यूआईटी की उदासीनता जेलता पार्क तिलकनगर सेक्टर 8 का एक मात्र पार्क में विकास का शुभारंभ भी नहीं
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा/नगर विकास न्यास के तिलक नगर सेक्टर 8 का एकमात्र जिस पर अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा विकास की शुभारंभ तक नहीं किया गया है।
जिसके चलते निवासियों को पार्क की सुविधाओं से मेहरूम रहना पड़ रहा है। तिलकनगर सेक्टर 8 मे नगर विकास न्यास द्वारा निर्धारित पार्क निर्माण के लिए भूमि पर विकास कार्य नहीं करवाए जाने से निवासियों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उक्त पार्क में काफी समय पूर्व बनी चार दिवारी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं पार्क में झूले, फुटपात, पौधारोपण, बैठने की कुर्सियां, रोशनी, किसी प्रकार की नवीनता नहीं लाई गई है। नगर विकास न्यास प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में पौधारोपण के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन उक्त पार्क में अभी तक एक भी पौधारोपण नहीं किया गया है।
वहीं विद्युत् रौशनी के लिए किसी प्रकार के न खंबे लगे हैं और न ही लाइट लगी हुई है। काफी बार नगर विकास न्यास द्वारा विकास कार्य करवाने के लिए मांग की गई । लेकिन अभी तक कोई शुभारंभ नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों ने शीघ्र पार्क का निर्माण करवा कर सुविधा युक्त बनाने की मांग की है।