देवास स्कूल में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, थाना सोनकच्छ पुलिस ने आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता”

IMG-20260721-WA0033

संवाददाता पवन परमार

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित

देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना सोनकच्छ पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में सोनकच्छ के एक निजी विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं पेंटिंग

प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाकर नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त समाज की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले

शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

थाना सोनकच्छ पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चल रहे इस अभियान के दौरान विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

About The Author