महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG-20260722-WA0006

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शाहपुरा थाना से एएसआई सत्यनारायण, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के केंद्र प्रभारी विनीता वैष्णव, मैना जाट कानूनी सलाहकार उपस्थित रहे।विशेषज्ञ मैना जाट ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग , राजकोफ सिटीजन एप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091 एवं बालिका हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। यह कार्यक्रम पीएम श्री योजना अंतर्गत मेंटर मेंटी कार्यक्रम के अंतर्गत करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय, ऑनलाइन सुरक्षा, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन एवं पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कक्षा 11- 12 की छात्राओं ने हेल्पलाइन व सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

विद्यालय परिवार प्राचार्य रीता धोबी ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित एवं सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 की छात्राएं एवं उप प्राचार्य पीयूष गदिया, सुरेंद्र सिंह बारेट, रश्मि व्यास, ज्योति सुमन, इंदिरा जैन एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author