भीलवाड़ा: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

file_000000000c7881fa98b1fb6c3723222a

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा/भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भीलवाड़ा द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक, छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच तथा शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की गई।

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, पेपर लीक मामलों में शामिल शिक्षा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो, छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कर वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए। साथ ही

परीक्षा शुल्क समाप्त करने, अभ्यर्थियों को नजदीकी परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने और सभी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की भी मांग रखी गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान पंकज डीडवानिया, मोतीलाल सिंघानिया, हीरा लाल बैरवा, सुरेश मेघवंशी, रामेश्वर मेघवंशी, मेघराज पेंटर साहब, चिरंजीवी रेगर, मंजू देवी, दुर्गा लाल जी बैरवा, आकाश अटवाल, किशन पहाड़िया, ओम प्रकाश खटीक, रामलाल रेगर, मनोहर लाल

बैरवा एवं ललित मीणा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

About The Author