विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज भीलवाड़ा के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत विषय पर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाडा/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत केंद्र, भीलवाड़ा एवं विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी रचना शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं माय भारत (MY Bharat) पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद (भीलवाड़ा) दामोदर अग्रवाल रहे। अपने संबोधन में सांसद ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया तथा ‘विकसित भारत’ अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी,भीलवाड़ा के सचिव रमेश मुंदड़ा, विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज की डायरेक्टर गीता चौधरी, कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक चौधरी, प्राचार्य डॉ. जसवंत सिंह चौहान , कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान माय भारत भीलवाड़ा से जगदीश शर्मा एवं बाबूलाल वैष्णव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम ओझा ने किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम – आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता इस प्रकार हैं जो भीलवाडा जिले को राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे :
भाषण प्रतियोगिता : खुशी शर्मा
कविता पाठ: आयुषी
व्यासरील एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता: राहुल बैरवा
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता: लक्ष्मी एवं ग्रुप
पेंटिंग प्रतियोगिता: अश्लेषा अग्रवाल
स्लोगन (नारा) लेखन: नित्या मल्होत्रा
संगीत प्रतियोगिता: राजकुमार खटीक
नृत्य प्रतियोगिता: विद्या एवं ग्रुप
कार्यक्रम के समापन सत्र में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्त युवा और विकसित भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देने की शपथ दिलाई गई एवं नशा मुक्त पोस्टर का विमोचन किया गया।