नवनियुक्त पदाधिकारी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की उठाई मांग
धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में उमड़ा गौभक्तों का जनसैलाब, 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र – नवनियुक्त पदाधिकारी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की उठाई मांग
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/शाहपुरा के त्रिमूर्ति स्मारक पर बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ (शाहपुरा) एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों, जयघोष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से प्रारंभ होकर ढोल नगाड़ों के साथ उद्घोष लगाते हुए भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत प्रमुख गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण किया गया । समारोह में बड़ी संख्या में गौभक्तों, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र (रेडियम बेल्ट) बांधने का विशेष अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गोवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव एवं मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू व जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा एवं उनकी पहचान सुनिश्चित करना रहा।
समारोह में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, नीरज भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतिक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी भगवान लढा, नीरज भाट, देवराज जाट, सुरेश भाट आदि गौभक्तों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं गौसेवकों की मौजूदगी में दोनों सम्माननीय गौसेवकों का अभिनंदन किया गया।
पूरे कार्यक्रम में गौसेवा, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गौभक्तों ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा एवं सहयोग का संकल्प लिया। समारोह का वातावरण “जय श्री राम” और “जय गौमाता” के उद्घोषों से गूंज उठा तथा यह आयोजन शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक अवसर बन गया।